आगरा: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक गोली लगने से हुआ घायल, आरोपी फरार

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुर भरतार में बीते कई वर्षों से पूर्व प्रधान राम सिंह उम्र 52 वर्ष और नवल सिंह में वर्चस्व की जंग को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसे कई वर्ष पूर्व राम सिंह के भाई रामू की गोली मारकर हत्या हुई थी।नजिसका आरोप नवल सिंह पक्ष पर लगा था। मुकदमे बाजी के बाद दोनों पक्ष गांव से बाहर रहने लगे थे।

जिसमें फिलहाल वर्तमान में राम सिंह खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद में एवं नवल सिंह कल्याण पुरी दिल्ली में निवास कर रहे थे। बताया गया है कि 2 दिन पूर्व दिल्ली से नवल सिंह गांव कल्याणपुर भरतार आया था।

जिसकी सूचना राम सिंह को लगी तो वह गाजियाबाद से अपने साथियों के साथ रविवार की देर रात को गांव कल्याणपुर भरतार नवल सिंह के घर पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज के साथ झगड़ा विवाद हुआ। जिसे लेकर नवल सिंह घर में रखे हथियार से पूर्व प्रधान रामसिंह पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद नवल सिंह मौके से बीहड़ की तरफ कूदकर फरार हो गया।

झगड़े और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल राम सिंह को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में घायल का इलाज जारी बताया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।

इसी संदर्भ में थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष का रामसिंह व्यक्ति घायल हुआ है। अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।