Agra News: अपार्टमेंट की बालकनी से महिला ने लगा दी छलांग, हुई दर्दनाक मौत, घटना से मचा हड़कंप

Crime

आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला अपने अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे कूद गई। लोग उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। जानकारी के मुताबिक महिला अकेली रहती थी उसका पति से विवाद चल रहा है।

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक यहां की रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह एक होटल में नौकरी करती थी। यहां फ्लैट में अकेली रहती थी। गुरुवार की सुबह वह बालकनी में खड़ी थी। पहले कुछ देर तक खड़ी रही, फिर अचानक से सीधे छलांग लगा दी।

जोर से हुई आवाज सुनकर मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई। सामने खून से लथपत महिला पड़ी हुई थी। उसे तुरंत उठाकर लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घरवालों को सूचना दी गई है।

डीसीपी सिटी ने बताया कि इस पूरे मामले की स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसके कारण के बारे में पता किया जा रहा है।

Compiled: up18 News