Agra News: नहीं थम रहा आवारा श्वानों का आतंक, अब घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची को बनाया निशाना

स्थानीय समाचार

आगरा: आवारा श्वानों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा श्वान मासूम बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला टीन धांधूपुरा से जुड़ा हुआ है। गली में बाहर घूम रहे आवारा श्वान ने घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची को दबोच लिया। श्वान ने अपने मुख से उसका चेहरा पकड़ लिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों की मदद से मासूम को आवारा श्वान से बचाया जा सका। उसको तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाया गया और फिर जिला अस्पताल लाया गया।

मासूम की चीख सुनकर मची भगदड़:-

पीड़ित परिवार ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला टीन धांधूपुरा का रहने वाला है। पीड़ित के पिता मजदूर हैं। मासूम बच्ची की मां ने बताया कि वह घर पर नहीं थी उसके दादा घर पर थे और पिता मजदूरी के लिए घर से गए हुए थे। बेटी खेलते खेलते घर के बाहर चली गयी। इसी दौरान गली में घूमने वाले आवारा श्वान ने उसे दबोच लिया। बच्चे की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और मासूम को श्वान जे बचाया।

मासूम के चेहरे पर काटा स्वान ने:-

पीड़ित परिवार के साथ एक समाजसेवी युवा भी साथ आया था। उसने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वहा से गुजर रहा था। बच्चे की आवाज सुनकर वो मुड़ा तो देखा मासूम को आवारा स्वान ने दबोच रखा था चीखने चिल्लाने पर लोगों ने आवारा स्वान को लाठी डंडा मारना शुरू कर दिया लेकिन आवारा स्वान मासूम को छोड़ नहीं रहा था काफी ईट पत्थर मारने के बाद मासूम को उसने छोड़ा जब स्वान ने मासूम को छोड़ा तो उसके चेहरे को बुरी तरह से आवारा स्वान काट चुका था मासूम के चेहरे पर कई टांके भी आये है।

बढ़ रहा है आवारा श्वानों का आतंक:-

लोगों का कहना है कि एक बार फिर आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी आवारा श्वान छोटे मासूम बच्चों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं नगर निगम को चाहिए कि वह आवारा श्वानों को पकड़े जिससे लोगों को राहत मिल सके।

भीषण गर्मी में चिड़चिड़े हो रहे हैं श्वान:-

चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी भी पड़ रही है भीषण गर्मी में आवारा स्वान चिड़चिड़े हो रहे हैं इसीलिए मासूम बच्चों या फिर बड़े लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। नगर निगम को भी आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए।