Agra News: विवेचक ने किया खेल, निलंबित, थानाध्यक्ष ट्रांसयमुना के खिलाफ भी दी रिपोर्ट, प्रबल कार्यवाही की संभावना

स्थानीय समाचार

आगरा। कमिश्नरेट आगरा में अब थाना पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी।। पिछले कई दिनों से पुलिस कमिश्नर आगरा डॉ प्रीतिंदर सिंह के संज्ञान में आ रहा था कि पुलिस अधिकारियों के लाख कोशिशें और सख्त आदेश के बावजूद भी थाना पुलिस की मनमानी रुकने का काम नहीं ले रही है। एक के बाद एक लगातार शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस कमिश्नर आगरा लगातार सख्त हो गए हैं। और मॉनिटरिंग कर रहे हैं।। हाल ही में एक मामला ट्रांसयमुना थाने का प्रकाश में आया है।

दरअसल आपको बताते चलें ट्रांसयमुना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 17 जून 2023 को लापता हुई। 12 जुलाई को उसकी मां ने ट्रांसयमुना थाने में कोचिंग संचालित सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा लिखाया। मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद युवती घर लौटी। उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर घर वाले हैरान हो गए। उन्होंने बेटी के 164 के बयान दर्ज कराए। पुलिस ने 164 के बयान दर्ज के आधार पर धारा 376 डी यानी गैंगरेप की धारा बधाई एक आरोपी का नाम भी बढ़ाई। इस मामले में 6 अक्टूबर को विवेचक ने चार्जशीट एसीपी छत्ता के कार्यालय में पेशी में भेजी।

चार्जशीट में विवेचक ने खेल कर दिया गैंगरेप की धारा और अपहरण की धारा हटा दी।। महज गाली गलौज और जानलेवा हमले की धारा में चार्जशीट भेजी गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर एसीपी छत्ता आरके सिंह ने विवेचक और थानाध्यक्ष ट्रांस यामुं के खिलाफ डीसीपी सिटी को रिपोर्ट दी। इस आधार पर शनिवार को डीसीपी सिटी सूरज राय ने विवेचक शिवमंगल को निलंबित कर दिया।

थानाध्यक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भेजी गई है। दोनों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। और माना जा रहा है कि विवेचक पर निलंबन की कार्यवाही के बाद अब थानाध्यक्ष ट्रांसयमुना के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।