Agra News: रंगोदय 2024 का आयोजन 14 से, बारह प्रांतों के चार सौ कलाकार लेंगे भाग

विविध

आगरा: रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित संस्था संस्कार भारती नाट्य केंद्र द्वारा संस्कृति मंत्रालय एवं मिल्टन पब्लिक स्कूल के सहयोग से रंगोदय 2024 (20वीं अखिल भारतीय नाटक- नृत्य प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह) का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा।

यह महोत्सव अलवर (राजस्थान) के वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय गिरिराज जैमिनी की स्मृति में आयोजित किया जाएगा।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान, धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक समरसता के साथ-साथ राष्ट्र भाषा हिंदी, भारतीय लोक संस्कृति, समाज सेवा, पर्यावरण एवं पर्यटन को समर्पित इस महोत्सव में 12 प्रांतों के 20 नाट्य एवं 14 नृत्य दल और उनसे जुड़े 400 कलाकार भाग लेंगे।

रंगोदय 2024 में राष्ट्रीय सम्मान समारोह के अंतर्गत रंगमंच, नृत्य, संगीत, साहित्य, चित्रकला, शिक्षा, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं योगदान के लिए राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विभूतियां को विभिन्न एवार्डों से सम्मानित किया जाएगा।

इस महोत्सव में भाग लेने वाली नाट्य संस्थाएं हैं-

अंग नाट्य मंच बरियारपुर (बिहार), अनुभूति सेवा समिति, शाहजहांपुर (उप्र), थिएटर ग्रुप शाहजहांपुर (उप्र), रंगमंच थिएटर ग्रुप राजौरी (जम्मू कश्मीर), अस्मिता नाट्य संस्थान मुगलसराय (उप्र), ड्रामाटर्जी दिल्ली, कोशिश सोशल कलर वेलफेयर सोसाइटी, बैतूल (मध्य प्रदेश), आह्वान जाजपुर (उड़ीसा), अनुकृति रंगमंडल, कानपुर, संदेश सांस्कृतिक मंच फिरोजाबाद, झारखंड सांस्कृतिक मंच, जमशेदपुर, शिवायु ड्रैमेटिक समिति दिल्ली, गोपी किशन कला मंच बडोदा, मंचदूतम वाराणसी, डी.ए.टी. ई. जमशेदपुर, बीइंग कलाकार, बोरीबली मुंबई (महाराष्ट्र), आखरा कोल्हान कला केंद्र चाईबासा (झारखंड) डीआरएस कल्चरल अकैडमी, कोलकाता (प. बंगाल), गुरू अबंघाल एकेडमी, इम्फाल (मणिपुर)।

आमंत्रित नृत्य संस्थाएं हैं-

चंद्रकांत पाटेकर विद्यालय डोमीवली (मुंबई), ध्रुपद डांस एकेडमी, इंदौर वूमेन कॉलेज, जमशेदपुर, नूपुर कथक डांस अकैडमी, जबलपुर, डीआरएस कलर अकैडमी कोलकात्ता, आखरा कोल्हान कला केंद्र चाईबासा, नृत्यांगन कथक कला केंद्र अजमेर, सुरेन्द्र संगीत विद्यालय गुवाहाटी असम, संस्कार भारती नडियाड, रस कला संगीत विद्यालय कटनी, थिएटर मूवमेंट कटक, लास्य प्रिया डांस एकेडमी, डोमीबली, मुंबई, कला विकास केंद्र बिलासपुर।

रंगोदय 2024 के प्रधान संयोजक अजय दुबे और राष्ट्रीय सम्मान समारोह के संयोजक उमाशंकर मिश्र हैं। रंगोदय आयोजन समिति के डॉ राहुल राज, प्रधान संरक्षक, डॉ महेश धाकड़, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी केशव प्रसाद सिंह, संस्थापक निदेशक, पंकज सक्सेना अध्यक्ष, स्वामी दास अरोरा उपाध्यक्ष, प्रर्मेंद पाल सिंह संगठन मंत्री, नीता तिवारी सचिव, अंकित कुमार सिंह सह सचिव, संजय सक्सेना कोषाध्यक्ष, राजेश मल्होत्रा ऑडिटर, चंद्रशेखर बहवार नाट्य निर्देशक, डॉ मनु शर्मा नृत्य निर्देशक, डॉ विभा संगीत निर्देशक, संजय चतुर्वेदी सदस्य कार्यकारिणी अनीता परिहार सदस्य कार्यकारिणी दीपक जैन कार्यकारिणी सदस्य वाणी सक्सैना सदस्य कार्यकारिणी राजीव सिंघल, ज्योति खंडेलवाल सुधीर कुमार, लोकेश उप्रेती, रंजन सैनी और अखिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

अजय दुबे ने बताया कि रंगोदय 2024 के लिए रंगग्राम का उद्घाटन 13 अक्टूबर को सायं छह बजे होगा। नृत्य प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से 4:30 बजे तक, नाटक प्रतियोगिता सायं पांच बजे से ज्योति जगदीश प्रेक्षागृह, मिल्टन पब्लिक स्कूल, अवधपुरी, अलबतिया रोड, आगरा में होगी।

17 अक्टूबर को प्रातः काल 10 बजे से रंग जुलूस का आयोजन होगा जिसका समापन शहीद स्मारक पर होगा। 17 अक्टूबर को सायं 6:30 बजे समापन समारोह लोक नृत्यों का रंगारंग कार्यक्रम और रात नौ बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।