Agra News: लोक संस्कृति को समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 11-14 अक्टूबर तक, CM योगी करेंगे शुभारंभ

विविध

पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव के अंतर्गत आगरा में भी होंगे कई कार्यक्रम

ब्रज श्री सम्मान का भी होगा आयोजन, आगरा सहित ब्रज संभाग की विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

आगरा। लोककला और लोक संस्कृति को समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। आगरा और मथुरा की सीमा के मध्य स्थित स्थान है- दीनदयाल धाम, फरह, । महोत्सव का उद्घाटन प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन 14 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे से होगा, जिसके मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हैं।

बृज को समर्पित 27 कार्यक्रम होंगे। ग्राम्य विकास प्रदर्शनी लगेगी। मेला का मुख्य आकर्षण डिजिटल प्रदर्शनी, ईको फ्रेंडली आतिशबाजी और अन्य कार्यक्रम हैं। महोत्सव मेला में सभी को आमंत्रित किया गया है।

यह आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के अध्यक्ष एड. सोनलाल शर्मा, मंत्री मनीष अग्रवाल रावी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक और पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू, मंत्री केशव कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक जैन की देखरेख में हो रहा है। एडवोकेट नीरज कुमार गर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख हैं।

13 अक्टूबर, 2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार पर केन्द्रित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी प्रातः 10 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में होगी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशु रानी, कुलपति डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा व गरिमामय उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज राठौर और सहसंयोजक डॉ. रजनीश त्यागी व डॉ. कमल कौशिक हैं।

इसके अतिरिक्त आगरा से आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरोजिनी नायडू एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता के संयोजन में 14 अक्टूबर को राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है जो दीनदयाल धाम पर ही आयोजित होगी।आगरा के 300 से अधिक डॉक्टर करेंगे प्रतिभाग। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी।

मेला मंत्री मनीष अग्रवाल ने धाम में आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की विवरण को मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा कि दीनदयाल धाम आगरा और मथुरा दोनों की सीमाओं के बीच में स्थित वह शक्ति केंद्र है जहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महामानव का जन्म हुआ था उनके इस जन्मोत्सव पर लोक कला लोक संस्कृति को समर्पित एक विराट मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में 4 दिन के दौरान दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं यह पहला मौका होगा जब आगरा से भी सर्वाधिक संख्या में धाम पर कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं जन्मोत्सव के माध्यम से पंडित जी के विचारों राष्ट्र के प्रति उनकी भावनाओं और एकात्म मानववाद ,और अंतोदय जैसे विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा

11 अक्टूबर 2023 को विराट किसान गोष्ठी है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 10 बजे करेंगे। 11 अक्टूबर को ही प्रातः 8.30 बजे हवन, 9 बजे रंगोली प्रतियोगिता, लोकगायन, शाम 6.30 बजे शिशु विद्यार्थियों की रंगमंचीय प्रस्तुति और रात 10 बजे से रसिया दंगल होंगे।

12 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से एकात्म मानववाद पर गोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी हैं। इसी दिन प्रातः 8 बजे से हवन और गांव की महिलाओं द्वारा बधाई गीत गायन, 9 बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 11 बजे से लोकगायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम, 3 बजे से कुश्ती दंगल, शाम 7 बजे से नवोदय कवि सम्मेलन, रात्रि 9 बजे से राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन होगा।

13 अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से गौपूजन एवं स्वस्थ गौवंश प्रतियोगिता, 11 बजे से भगवान श्रीराम स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता, 10 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी हैं। अपराह्न 1 बजे से बृज श्री सम्मान, 2 बजे से भारतीय लोकगीत प्रतियोगिता, 3 बजे से विराट कुश्ती दंगल, 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि 9 बजे से ईकोफ्रेंडली आतिशबाजी, रात्रि 10 बजे से जिकड़ी भजन कार्यक्रम है।

14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से मेधावी छात्र सम्मान (मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी), अपराह्न 1 बजे से रोजगार भारती के प्रकल्प एवं प्रशिक्षण (मुख्य वक्ता डॉ. हरीश रौतेला, प्रांत प्रचारक आरएसएस), अपराह्न 3.30 बजे से राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका, शाम 5.30 बजे से समापन और सम्मान समारोह (दोनों कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक), रात्रि 8 बजे से भारतीय लोककला और रासलीला कार्यक्रम है।

इस मौके पर प्रमुखता से उपस्थित रहे आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, आशीष पाराशर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता, स्मारक समिति के मंत्री केशव कुमार शर्मा, मेला मंत्री मनीष अग्रवाल, भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ,आगरा से मीडिया प्रभारी विजय गोयल जी, आशीष भटनागर, डॉ भानु प्रताप सिंह चपौटा उपस्थित रहे।

-up18 News