Agra News: क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा और एकता का लिया संकल्प

विविध

आगरा। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के संरक्षक मंडल द्वारा शुक्रवार शाम राजपुर चुंगी स्थित कृष्ण वाटिका में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई गई।

संरक्षक मंडल में शामिल धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिकरवार, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार, अशोक भदौरिया और ललित रघुवंशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से कृष्ण वाटिका रह रहकर गूँजती रही।

अध्यक्ष लाल सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष रंजीत जादौन और श्याम परिहार, शाखा प्रभारी दिनेश भाटी और युवा अध्यक्ष अमित जसावत सहित सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा की शपथ लेकर क्षत्रिय शिरोमणि व राष्ट्र पुरुष महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बाँधने, जोड़ने और सशक्त करने के साथ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम जारी रहेगा।

इससे पूर्व, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, शैलू जादौन, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, डॉ. राम लखन सिंह राठौर, डॉ. आरके सिंह राघव, जिला अध्यक्ष हितेंद्र प्रताप सिंह, संतोष सिकरवार, दिनेश प्रताप सिंह पीली कोठी ने संयुक्त रूप से भगवान राम और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करके शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया।

इस दौरान लाल सिंह राघव, मनोज परिहार, डॉ. राकेश सिकरवार, वीरेंद्र, थान सिंह, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, मनोज जसावत, शैलेंद्र, मकरध्वज धाकरे, एडवोकेट मनीष, हेमंत सिंह, खजान सिंह धाकरे, महिला अध्यक्ष उषा चौहान, पार्षद प्रवीणा राजावत, पूनम राघव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। समारोह की अध्यक्षता संरक्षक धनवीर सिंह तोमर ने की और संचालन जीपी ठाकुर ने किया।