Agra News: देव दीपावली पर नगर निगम ने हाथीघाट पर जलाए 51 हजार दीपक

स्थानीय समाचार

आगरा: कार्तिक पूर्णिमा की रात शुक्रवार को नगर निगम द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया गया और हाथी घाट यमुना किनारे 51 हजार दीपक जलाए गए। जगमग करते दीपक यमुना की अद्भुत छटा बिखेर रहे थे।

नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति से शहरवासियों को कनेक्ट करने के लिए यह मनोहारी कार्यक्रम किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता और यमुना के प्रति जागरूक करने के लिए देव दीपावली का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह सहित पार्षद गण और शहरवासी भी मौजूद रहे।