आगरा: सात दिनों तक चलने वाले वर्ल्ड हेरिटेज डे की आज से शुरुआत हो गयी है। वर्ल्ड हेरिटेज डे 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर आज ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारक पर्यटकों के लिए फ्री रहे। पूरे सप्ताह तक ऐतिहासिक स्मारकों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। वही आज ताजमहल सहित सभी ऐतिहासिक स्मारक फ्री होने पर विदेशी पर्यटकों ने भारत सरकार का आभार जताया।
विश्वदाय सप्ताह शुरू:-
विश्वदाय स्मारकों के प्रति जनता को संवेदनशील बनाने के लिए हर साल 19 से 25 नवंबर तक विश्वदाय सप्ताह मनाया जाता है। आगरा में भी 19 को विश्वदाय सप्ताह पर ताजमहल समेत सभी विश्वदाय स्मारकों में सैलानियों का प्रवेश निशुल्क किया गया है। रविवार को इसका शुभारंभ फतेहपुर सीकरी से किया गया।
मुख्य गुम्बद के लिए टिकट:-
एएसआई के सुप्रीटेंडेंट राजकुमार पटेल ने बताया कि 19 से 25 नवंबर तक विश्वदाय सप्ताह रहेगा। इस दौरान ताजमहल मेंं प्रवेश निशुल्क है, लेकिन मुख्य गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को टिकट खरीदनी होगी। इस मौके पर स्मारकों में बाल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
ये होंगे कार्यक्रम:
19 नवंबर- फतेहपुर सीकरी में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता।
20 नवंबर- ताजमहल में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑन स्पॉट कविता लेखन प्रतियोगिता।
21 नवंबर- मेहताब बाग में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता।
23 नवंबर- एत्मादउद्दौला में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता।
24 नवंबर- सिकंदरा में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता।
25 नवंबर- आगरा किला में समापन समारोह।
वीकेंड पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
वर्ल्ड हेरिटेज डे पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया। वीकेंड और निशुल्क प्रवेश के चलते पर्यटकों की भीड़ अधिक रहने की संभावनाओं के चलते एएसआई और सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ ने विशेष प्रबंधन किए हैं।
Compiled: up18 News