Agra News: निरंतर चल रहे विकास के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी- डॉ अनिल जैन

स्थानीय समाचार

आगरा। एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को आर्थिक, प्रशासनिक, राजनीतिक अस्थिरता, निरंतर चल रहे विकास कार्यों में रोकथाम आदि के नुकसान से बचाया जा सकता है। सत्ता के लालच में बार-बार चुनाव राजनीतिक पार्टियों की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा रहा है। अब वक्त की जरूरत है कि देश की जनता अब जनांदोलन बनाकर राष्ट्र हित के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव पर देश का जनमत बनाए, जिससे विकास के कार्यों में बाधा नहीं आए।

यह कहना था भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन का। वह आज भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में एक राष्ट्र – एक चुनाव प्रबुद्धजन समागम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल जैन, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष भानु महाजन, कार्यक्रम अध्यक्ष उद्योगपति रजत अस्थाना द्वारा किया गया।

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा एवं अन्य मंचासीन अतिथियों को महानगर कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी दुपट्टा एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।

एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में मुख्य वक्ता अनिल जैन ने कहा कि एक राष्ट्र- एक चुनाव लोक कल्याण के लिए होने वाले परिवर्तन का रूप लेगा।

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और कार्यक्रम अध्यक्ष रजत अस्थाना ने बड़ी संख्या में आए सामाजिक कार्यकर्ताओं को आभार देते हुए एक राष्ट्र- एक शिक्षा नीति, एक राष्ट्र – एक चिकित्सा नीति पर भी ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक केशो मेहरा, शिव शंकर शर्मा, नागेंद्र गामा, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक पिपल, नीरज गुप्ता, डॉक्टर पंकज महेंद्रू, रोहित कत्याल, महेश शर्मा, जगदीश पचोरी, मुनेंद्र जादौन, रश्मि धाकड़, वीरेंद्र श्रीवास्तव, उपमा गुप्ता, निधि गर्ग, नेहा गुप्ता, मनोज राजोरा, बॉबी लाले, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।