Agra News: पर्यावरण प्रेमियों ने की जल दिवस पर यमुना बैराज की मांग

Press Release

आगरा: विश्व जल दिवस पर रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा यमुना आरती स्थल की सफाई की गयी और एक सभा में प्रस्ताव पारित करके यमुना शुद्धिकरण, यमुना बैराज निर्माण और अविरल जल प्रवाह की मांग की गयी. रिवर कनेक्ट अभियान के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने जल श्रोतो के प्रदूषित होने पर चिंता जताई और मांग की कि यमुना की तलहटी की सफाई हो, नालो को टेप किया जाये और पूरी साल न्यूनतम जल स्तर बनाये रखा जाये।

आगरा जिले के समस्त नदियों की सफाई हो, चेक डेम्स बनाये जाएँ और जल संचय की व्यवस्था की जाये, जीतेन्द्र यादव ने मांग की. डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने यमुना की दुर्दशा पर सत्ता पक्ष की बेरुखी पर चिंता व्यक्त की.

डॉ हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को ज्यादा सम्बेदंशील होना चाहिए और जनता की व्यथा निवारण के ठोस इंतेज़ाम करने चाहिए.. डॉ आनंद राय ने कहा कि जल बर्बादी को रोका जाये और वाटर प्रवंधन पर ध्यान दिया जाये. पंडित जुगल किशोर ने कहा कि समस्त शहरवासियों को अब जागना होगा और यमुना मैय्या को बचने आगे आना होगा.

एक प्रस्ताव में मांग की गयी की सरकार एक राष्ट्रीय नदी नीति घोषित करे, सभी बड़ी नदियों का राष्ट्रीयकरण किया जाये, नदियों के किनारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाये ताकि हरियाली विकसित की जा सके.