Agra News: डीएम ने चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्थानीय समाचार

नगर निगम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली, एक-एक कमरे का बारीकी से किया निरीक्षण

आगरा। डीएम नवनीत सिंह चहल नामांकन के पहले दिन नगर निगम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने एक-एक कमरे और वहां बने केबिन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आए लोगों और अफसरों से संवाद किया। व्यवस्थाओं को लेकर पूछा भी। उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।

नगर निकाय चुनाव 2023 की प्रक्रिया के तहत मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन दोपहर तक पर्चा खरीदने और एनओसी लेने वालों की भीड़ रही। बात करें नगर निगम परिसर की तो यहां आए लोगों में सबसे अधिक एनओसी लेने वालों की भीड़ रही।

दोपहर में डीएम नवनीत सिंह चहल नगर निगम पहुंचे। उन्होंने यहां बनाए गए 21 कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी आरओ से जानकारी। डीएम ने करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। नगर निगम आये लोगों से भी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। टीम और जनता से व्यवस्थाओं का फीडबैक अच्छा मिला।

डीएम ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान एडीएम (एफ/आर) यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, प्रोटोकॉल प्रभारी सीटीएओ रोहन सिंह, प्रोटोकॉल इंचार्ज चौ. सपन सिंह आदि मौजूद रहे।