आगरा। थाना कस्बा बाह के मोहल्ला सुनट्टी में 38 वर्षीय नौशाद का शव मंगलवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक घटनास्थल पर नजर और परिवार वालों के बयान के आधार पर फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है, मगर वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की सूचना मिलने पर थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर मोर्चा संभाला है और हर पहलू की बारीकी से जांच करते हुए घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। आसपास के लोग और परिजन घटना से स्तब्ध हैं और मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया है।
रिपोर्टर- नीरज परिहार

