Agra News: इतिहास रचने को तैयार कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शिरोमणि सिंह ! बना चुके हैं ये रिकॉर्ड

विविध

आगरा की सरकार में भले ही कांग्रेस का कुछ विशेष योगदान नजर नहीं आता हो लेकिन उनका एक प्रत्याशी इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के इस प्रत्याशी का नाम शिरोमणि सिंह है जो पिछले 5 बार से लगातार नगर निगम के पार्षद का चुनाव जीत रहे हैं और इस बार इतिहास रचने को तैयार हैं। अगर इस बार भी कांग्रेस का यह प्रत्याशी चुनाव जीतता है तो अपने आप में इतिहास होगा क्योंकि निगम के सदन में लगातार छह बार पार्षद के रूप में आज तक किसी ने भी जनता का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

सन 1989 में लड़ा था पहला चुनाव

कांग्रेस प्रत्याशी शिरोमणि सिंह ने बताया कि सन 1989 में उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह भी उन्होंने नहीं लड़ा था बल्कि क्षेत्र के लोगों ने यूं ही उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया था। लोगों के प्यार और सहयोग से वह चुनाव जीत भी गए लेकिन चुनाव जीतने के बाद जब सदन में पहुंचे तो कुछ अलग ही अनुभव उन्हें मिला। धीरे-धीरे क्षेत्र के विकास जनता की समस्याओं का कैसे समाधान होना है, यह समझ में आया। उसके बाद लगातार जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास के लिए चुनावी मैदान में उतरते चले गए। इस बार वह क्षेत्र की जनता का निगम सदन में प्रतिनिधित्व करने के लिए छठवीं बार चुनावी मैदान में है।

इतिहास बनाने को तैयार शिरोमणि सिंह

कांग्रेस के प्रत्याशी शिरोमणि सिंह इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। रिकॉर्ड टूटते ही वह नगर निकाय आगरा के निकाय चुनाव और नगर निगम में इतिहास बनाएंगे। आपको बताते चलें कि शिरोमणि से पिछले पांच बार के पार्षद है। यह उनका नगर निगम में रिकॉर्ड भी है। इससे पहले कोई भी लगातार पांच बार पार्षद नहीं रहा है। इस बार भी वह चुनावी मैदान में है। अगर इस बार जनता ने उनका भरपूर साथ दिया तो वह छठवीं बार पार्षद हो जाएंगे और नगर निगम किस चुनाव में यह एक इतिहास होगा।

शिरोमणि सिंह का कहना है कि वह जनता की समस्याओं और समाधान हेतु जनता के बीच उतरते हैं इसलिए जनता का प्यार मिलता है। इस बार भी उन्हें भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी शिरोमणि सिंह कहते हैं कि यह सभी को अवगत है कि नगर निगम में कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार किस चरम पर है लेकिन उनके क्षेत्र का जो विकास होता है वह कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार मुक्त होता है। पांच बार के पार्षद काल यानी पिछले 25 वर्षों में जो भी उन्होंने विकास कार्य कराए, सड़क, नाली और खरंजा बनवाये वह अभी तक बने हुए हैं। इसका कारण है कि यह सभी विकास कार्य कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार मुक्त से हैं। 25 सालों में उनके ऊपर आज तक कोई भी कमीशन खोरी का दाग नहीं लगा है।

शिरोमणि सिंह ने बताया कि वह 5 वर्षों में अलग-अलग क्षेत्र से चुनाव लड़े और चुनाव भी जीते। क्योंकि चुनाव वह नहीं लड़ते बल्कि उस क्षेत्र की जनता लड़ती है। क्षेत्र की जनता को मालूम है कि शिरोमणि सिंह स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं, जनता के विकास कार्यों के लिए लड़ाई लड़ते रहते हैं और हर गरीब की मदद भी करते हैं। इसलिए यह चुनाव शिरोमणि सिंह का नहीं बल्कि जनता का होता है। जनता खुद जीतती है और उसका प्रतिनिधि मेरे हाथों में सौंप देती है जिसका ईमानदारी के साथ मैं निर्वहन कर रहा हूं।