Agra News: बसपा नेता मुकेश कल्याण के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दिल्ली की महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Crime

आगरा। बसपा नेता मुकेश कल्याण के खिलाफ थाना ताजगंज में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने छेड़खानी मोबाइल तोड़ने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

दी गई तहरीर के अनुसार दिल्ली निवासी एक महिला ने कहा है कि उसे फ्लैट दिखाने के बहाने मुकेश कल्याण ने अपने ऑफिस पर बुलाया जहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मोबाइल भी तोड़ दिया साथ ही उसका पीछा भी किया। इसके बाद वह वहां से भाग निकली।

महिला ने बसपा नेता मुकेश कल्याण के खिलाफ थाना ताजगंज पुलिस को तहरीर दी थी जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बसपा नेता मुकेश कल्याण के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।