Agra News: भाजपा ने आयोजित की बाबा साहब सम्मान गोष्ठी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया संबोधित

स्थानीय समाचार

आगरा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हमेशा वंचित, शोषित, समाज के लिए आवाज उठाई। जातिवाद का विरोध करते हुए सभी को समान अधिकार दिलवाने के लिए संघर्ष किया। महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी। श्रमिकों को अधिकार दिलवाया।

यह कहना था प्रदेश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का। वह प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रांड में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित बाबा साहब सम्मान गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की प्राथमिकता रही। देश को संविधान दिया। बाबा साहब के अधूरे सपने अब प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे कर रही है।

इससे पूर्व संगोष्ठी का उद्घाटन बाबा साहब एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष भानु महाजन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक केशो मेहरा, राहुल सागर आदि ने किया।

सभी अतिथियों का स्वागत राहुल सागर, हेमंत भोजवानी, नीरज गुप्ता, मनोज राजोरा, महेश शर्मा, रोहित कत्याल, बॉबी लाले, अभिषेक गुप्ता, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प माला पहनाकर किया। मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया का महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल सागर ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी फोटो और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

राज्यसभा सदस्य मिथलेश कठेरिया ने बड़ी संख्या में पिछले 5 दिनों में बाबा साहब के जन्मदिवस को समर्पित कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करने के लिए और अपने-अपने मोहल्लों, कालोनियों में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

अंत में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी का अभिनंदन करते हुए विचार रखे।कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष भानु महाजन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, केशो मेहरा, शिव शंकर शर्मा, अशोक पिपल, ओम प्रकाश सागर, डॉ. रामबाबू हरित, टीएन अग्रवाल, दिनेश भारत, राहुल सागर, रश्मि धाकड़, राजेश गोयल, हेमंत भोजवानी, रोहित कत्याल, महेश शर्मा, संजय अरोरा, नीरज गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, संजीव चौबे, सुनील करमचंदानी,अभिषेक गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मनीष साहू, सुधीर राठौर, करुणा निधि गर्ग, मनमोहन कुशवाह, रितेश भारद्वाज, कुशल गोयल आदि उपस्थित रहे।