Agra News: बजरंग वाहिनी ने निकाली राहुल गांधी की प्रतीकात्मक अर्थी, पुलिस से हुई नोंकझोंक

स्थानीय समाचार

आगरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बयान बाजी और आरएसएस संगठन को आतंकी संगठन कहे जाने से बजरंग वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। मंगलवार को बजरंग वाहिनी द्वारा राहुल गांधी की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गई।

आगरा किले के सामने हनुमान मंदिर से हिंदूवादी संगठन कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की प्रतीकात्मक शव यात्रा लेकर बिजली घर की तरफ जा रहे थे तभी इलाकाई पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के लोगों को रोक लिया। पुलिस ने अर्थी छीनने का प्रयास किया, इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों एवं पुलिस के बीच नोकझोंक होती दिखाई दी। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर हिंदूवादी संगठन के लोगों से पुतले को जबरन छीन लिया और उसे अपने साथ ले गए।

हिंदूवादी संगठन के बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज्जू चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत का खाते हैं और विदेश में जाकर भारत की आलोचना करते हैं। उन्होंने आरएसएस संगठन को आतंकी संगठन कहा, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अज्जू चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह गिल ने कांग्रेसी नेता लाल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि राहुल गांधी को पप्पू ऐसे ही नहीं कहा जाता। वह पप्पू की तरह ही काम करता है।

इसलिए तो राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता है। राहुल गांधी के पास अनाप-शनाप संपत्ति है। विदेशों में भी उनके बंगले हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगा हुआ है। इसलिए तो विदेशों में जाकर भारत की आलोचना करते हैं। अगर राहुल गांधी ने अपने दिए गए बयान पर माफी नहीं मांगी तो आंदोलन जारी रहेगा।