आगरा: यूपी के आगरा जिले में महिला ऑटो चालक के साथ शुक्रवार को गैंगरेप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा क रकाबगंज थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खुद को फौजी बताने वाले दो युवकों ने उसे बहाने से होटल में बुलाया था। बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। एत्मादुदौला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद है। कोर्ट में केस चल रहा है। पांच साल की बेटी है। रामबाग पर दो युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठे थे। उससे बातचीत करने लगे। दोनो ने खुद को फौजी बताया। उसकी बेटी का मिलिट्री स्कूल में दाखिला कराने का झांसा दिया।
दोनो ने उससे आगरा घुमाने को कहा। उसे बेटी के पास जाना था। उसे दवा दिलानी थी। उसने दोनो युवकों को बालूगंज के पास छोड़ दिया। दोनो ने महिला से कहा कि बेटी को दवा दिलाकर लौट आना। आगरा घूमना है। वह वापस लौटकर शाम को होटल पहुंची। आरोपियों ने बहाने से उसे कमरे में बुलाया। बंदूक तानकर उसके साथ बारी बारी से रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस होटल पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। महिला ऑटो चालक के होटल में आने की पुष्टि हुई। एक आरोपित ने कमरा लेते समय अपनी आईडी दी थी। आईडी बुलंदशहर की थी। पुलिस की टीम बुलंदशहर भेजा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला जिसमें महिला ऑटो चालक शाम करीब साढ़े पांच बजे होटल में आई थी। चालीस मिनट होटल में रुकने के बाद तीनों एक साथ बाहर निकले थे।
दोनो आरोपित महिला के ऑटो में बैठकर गए थे।महिला ने बताया कि आरोपितों को उसने बिजलीघर के पास छोड़ दिया था। पीड़ित महिला ने बताया कि युवकों ने उसे धमकी दी थी जिसकी वजह से उसने तत्काल पुलिस को शिकायत नहीं की। वहीं डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-साभार सहित