आगरा: नवीन युवा संगठन ने किया भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क

स्थानीय समाचार

आगरा: यूपी विधानसभा के चुनावी रण को जीतने के लिए सभी पार्टियां और उनके समर्थक एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है और लगातार जनसंपर्क कर है आगरा में भी आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों और उनके समर्थकों ने पूरा जोर लगा कर जनसंपर्क किया

इसी क्रम में सामाजिक संगठन नवीन युवा संगठन ने भी भाजपा के लिए चुनावी रण में उतार कर प्रचार किया और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे

नवीन युवा संघठन के कार्यकर्ता संगठन के अध्यक्ष श्याम सलोने वशिष्ठ के नेतृत्व में आगरा ग्रामीण , आगरा दक्षिणी, आगरा छावनी विधानसभा छेत्र में घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दिए ।

मीडिया से बात करते हुए नवीन युवा संगठन के अध्यक्ष श्याम सलोने वशिष्ठ ने बताया कि संगठन के कार्यकता जब से चुनावी बिगुल बजा है तब से ही आगरा की प्रत्येक विधानसभा छेत्र में जाकर भाजपा के लिए जनसंपर्क कर रहे है और भाजपा को वोट देकर यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनवाने की अपील कर रहे है । संघटन अब तक आगरा की फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण, आगरा उत्तरी, आगरा दक्षिण, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर, छावनी सभी विधानसभा छेत्रो में भाजपा के लिए प्रचार कर चुका है । नवीन युवा संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता आज प्रचार के आखिरी दिन भी जी जान से भाजपा के लिए प्रचार कर रहे है।

-up18 News