आगरा: मैक्स ने टेंपो को मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत चौसिंगी रेलवे पुल के पास एक दूसरे से भरी मैक्स गाड़ी ने यात्री टेंपो को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर घायल हो गए पुलिस ने इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह एक यात्री टेंपो यात्रियों को लेकर भदरौली की तरफ से बाह जा रहा था ।तभी आगरा बाह मार्ग पर गांव चौंसिगी के रेलवे पुल के पास सामने से आ रही भूसे से लदी मैक्स गाड़ी ने यात्री टेंपो को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। मैक्स गाड़ी की चपेट में आने से यात्री टेंपो सड़क किनारे खंदी में पलट गया। जिसमें सवार एक ही परिवार के यात्री पिंकी देवी पत्नी विजय कुमार उम्र 21 वर्ष, प्रीति देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 23 वर्ष, अजूबा पुत्री अजय उम्र 6 माह, सुनीता देवी पत्नी सुखराम उम्र 50 वर्ष, विजय पुत्र सुखराम उम्र 22 वर्ष, आर्यन पुत्र अजय उम्र 3 वर्ष, अजय पुत्र सुखराम उम्र 28 वर्ष सभी निवासीगण गांव चौरंगा बीहड़ थाना बाह गंभीर घायल हो गए।

चीख-सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। भाग रही मैक्स की घेराबंदी की जिस पर चालक मौके से मैक्स छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। वहीं पिंकी देवी गर्भवती होने के कारण उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर- नीरज परिहार