मण्डलीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा बना ओवरआल चैंपियन

SPORTS

आगरा। मण्डलीय बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कालेज के बालकों के श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं बालिका वर्ग में सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज के श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण आगरा जनपद लगातार 12वीं बार बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 41 स्वर्ण व 10 रजत सहित कुल 51 पदक जीतकर ओवर आल चैम्पियन बना।

श्री सनातन धर्म बल्केश्वर के प्रांगण में वर्ष माध्यमिक विद्यालयीय मण्डलीय अण्डर 14, 17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि परशुराम इंटर कालेज के बालकों के श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं बालिका वर्ग में सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण 12 वीं बार कुल 562 अंक लेकर चैम्पियन बनकर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी।

फिरोजाबाद 7 स्वर्ण, 9 रजत व 1 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीतकर कुल 152 अंक लेकर उपविजेता बना।

मथुरा 4 स्वर्ण, 12 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक जीतकर कुल 146 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मनोज कुमार ने किया। पुरस्कार वितरण मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मण्डल आरपी शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा मनोज कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर किया।

मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आगरा जनपद में होने वाली उत्तर प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक जीतने की आशा व्यक्त की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पीएसएस, ईएसएस व एलईडी स्क्रीन की सहायता से माध्यमिक विद्यालय में पहली बार प्रतियोगिता आयोजित कराने पर पंकज शर्मा की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक नरेन्द्र तनेजा, डा. अनिल वशिष्ठ, डा. तरून शर्मा, डा.चतुर सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव डा रीनेश मित्तल, सीईओ संगीता शर्मा, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, दिग्विजय सिंह, सौरभ सिंह, केपीसिंह यादव, अजय चौधरी, रामवीर सिंह यादव, वीना गांधी, विदुषी सिंह, अंकिता जोशी, चंचल आहूजा, प्रियंका यादव, पूनम सिंह, देवजीत घोष, रूपेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त प्रतियोगिता वरिष्ठ ताइक्वान्डो प्रशिक्षक पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा, पवन कुमार यादव, करन वर्मा, मृत्युन्जय कुमार, आलोक, मनोज कुमार पाल, निखिल अग्रवाल, शिवम कुमार गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राहुल सैनी, गौतम कुमार व शिवानी सविता द्वारा सम्पन्न कराई गई।

धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रधानाचार्या डा. श्रीमती पीयूष शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान आगरा सहित मथुरा, फिरोज़ाबाद सहित कुल 3 जनपदों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विजेता एवं चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं – (अण्डर 14 वर्ष) बलिका (स्वर्ण पदक विजेता):- सना, सोनाक्षी शर्मा, आस्था सिकरवार, मानवी कश्यप, निकिता सेंगर, प्राची, आरोही भढोतिया, उमेश सिंह व महक कुमारी।

(अण्डर 17 वर्ष) बलिका (स्वर्ण पदक विजेता):-नीतू, संजना, खुशी दिवाकर, मनीशा लोहानी, सोनिया शर्मा, तृप्ति सविता, सान्या, कोशिकी यादव़, परी बंसल व श्रृष्ठि चौधरी।

(अण्डर 19 वर्ष)बलिका (स्वर्ण पदक विजेता):-बिन्दु मौर्य, निशा कुमारी, प्रिया सिंह, संजना,मुक्ति सक्सेना, व मानसी शर्मा।

(अण्डर 14 वर्ष) बालक (स्वर्ण पदक विजेता):- फलक भरद्वाज, वैभव शर्मा, विनय प्रताप सिंह, माधव मित्तल, मोहित बघेल, श्रेयान्श यादव, रोहित पाठक, प्रेम अग्रवाल, भव्य गौतम, सोनू वाष्र्ठेय व रितिक चौहान।

(अण्डर 17 वर्ष)बालक (स्वर्ण पदक विजेता):-अमन कुमार, रूपेश शाह, आर्यन शर्मा, रचित कुमार, नीरज कुमार, देव कुमार, गिरजेश बघेल, सुमित केन, जयेद खॅान व सचिन यादव।

(अण्डर 19 वर्ष)बालक (स्वर्ण पदक विजेता): जतिन चैहान, हर्षवर्धन वैरागी, सुखवीर सिंह, नवीन सिंह चाहर, विशाल शर्मा, रोहित कुमार, अनुज वर्मा व रोहित कुमार द्वितीय।

उपरोक्त चयनित आगरा मण्डल की ताइक्वान्डो टीम आगामी सितम्बर माह में आगरा में होने वाली उत्तर प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

-up18news