आगरा: अशोक अग्निहोत्री ने ढोल नगाड़े के साथ भरा ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष का नामांकन

Press Release

विवेक जैन, प्रभजोत कौर, मनोज मिश्रा, आशीष भटनागर, पीयूष समेत अनेक प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

आगरा। जिले के पत्रकारों की संस्था ताज प्रेस क्लब में चल रही चुनाव प्रक्रिया में आज बुधवार को नामांकन जमा करने के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अशोक अग्निहोत्री ने ढोल नगाड़े संग नामांकन भरा। उनके साथ महासचिव पद पर विवेक जैन, प्रभजोत कौर रघुवंशी, कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष शर्मा, राम निवास शर्मा ने पर्चे जमा किए। इसके अलावा आज उपाध्यक्ष और सचिव के तीन-तीन पदों के लिए और कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों पर भी बड़ी संख्या में पर्चे भरे गए।

प्रेस क्लब में यह उत्साहपूर्ण नजारा पहली बार देखने को मिला। ढोल की थाप पर नृत्य करते समर्थकों के बीच अशोक अग्निहोत्री और साथी प्रत्याशियों ने जुलूस के रूप में प्रेस क्लब में प्रवेश किया। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया और उन्हें फूलों से लाद दिया।

दोपहर दो बजे अशोक अग्निहोत्री और साथी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। चुनाव अधिकारी विनोद भारद्वाज व राजीव सक्सेना ने नामांकन पत्र स्वीकार किए।

सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र चौधरी के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए आज ओम ठाकुर, भुवनेश श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष पद के लिए आज रमेश राय, आशीष भटनागर, मनोज मिश्रा व अनुपम चतुर्वेदी ने, महासचिव पद के लिए विवेक कुमार जैन, प्रभजोत कौर, अधर शर्मा, सचिव पद के लिए एम डी खान, श्यामल गांगुली, मोहनलाल जैन, यतीश लवानिया, पवन तिवारी, वीरेंद्र गोस्वामी, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दधीच ने पर्चे भरे। कोषाध्यक्ष पद पर आज रामनिवास शर्मा, पीयूष शर्मा मनोज मित्तल ने पर्चे भरे।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए आज अरुण रावत, हरिओम रावत, डा एमसी शर्मा, शशिकांत मिश्रा, मोहनलाल जैन, रामहेत शर्मा, अमित पाठक, संदीप जैन, शरद शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश, जय सिंह वर्मा, राजेश वर्मा, शरद शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चे भरे।

-up18news