आगरा: अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने किया ताजमहल का दीदार, हाथों में हाथ डालकर किया डांस

Entertainment

आगरा: शनिवार को शादी के बंधन में बंधने के बाद रविवार को अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने ताज के साये में अपने प्रेम का इजहार किया। दोनों ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर डांस भी किया। दोनों ही नवविवाहित प्रेमी युगल ने अपने इन लम्हों को यादगार बनाया साथ ही इन पलों को कैमरे में भी कैद कर आया।

फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शनिवार को ताजनगरी के होटल में शादी रचाई थी। रविवार की शाम करीब चार बजे यह युगल ताजमहल पहुंचा। पायल कढ़ाईदार लाल सुनहरे लहंगा चुनरी और हाथों में राजस्थानी चूड़ा पहने हुए थीं।

संग्राम सिंह हल्के पीले कढ़ाईदार कुर्ता पहने थे। नवविवाहित युगल ने सबसे पहले पूर्वी गेट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद ताजमहल पहुंचे। यहां दोनों ने विभिन्न मुद्राओं में फोटो खिंचवाए। सेंट्रल टैंक के पास दोनों ने डांस किया। इसके बाद दोनों करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे। पायल बोलीं, यह मेरी के लिए खास लम्हे रहे।

ताजमहल पहुंची अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने ताजमहल के साए में बिताए गए हर पल को कैमरे में कैद किया। इस दौरान पर्यटकों की नजर उन पर थी, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए। अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह सेंट्रल टैंक के पास फोटों खिंचाईं। इस दौरान दोनों ने डांस भी किया।