आगरा: 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मौलाना गिरफ़्तार

Crime

आगरा: दस वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी मौलाना को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चलें कि शाहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ तेलीपाड़ा में मौजूद मस्जिद के मौलाना ने दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। दुष्कर्मी मौलाना आतिब के खिलाफ थाना शाहगंज पुलिस ने धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में मासूम बच्ची का मेडिकल भी कराया था।

दो दिन पूर्व घटित हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी ने दुष्कर्मी मौलाना आतिब की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्मी मौलाना आतिब को गिरफ्तार कर लिया है। दस वर्ष की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले मौलाना आतिब को शाहगंज पुलिस जेल भेज रही है।

पुलिस का कहना है कि शाहगंज पुलिस का कहना है कि इस मामले में दुष्कर्मी मौलाना का मेडिकल कराया गया है। दुष्कर्मी मौलाना आतिब के बयान दर्ज किए गए हैं। न्यायालय में पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज करा दिए हैं। दुष्कर्मी मौलाना आतिब को जेल भेजने के साथ-साथ शाहगंज पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।