आगरा: बारिश के चलते ढही मकान की दीवार, नीचे दबने से 14 बकरियों की मौत, बालिका घायल

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मधुआपुरा गगनकी में तेज बारिश के चलते किसान के मकान की दीवार ढह गई। नीचे दबने से एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई तो वहीं एक बालिका गंभीर घायल हो गई। बारिश से हुए नुकसान को लेकर पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मधुआपुरा गगनकी निवासी राम खिलाड़ी निषाद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार को किसान की एक दर्जन से अधिक बकरियां घर के बाहर मकान की दीवार के पास बंधे हुए थे।

बुधवार की शाम अचानक हुई बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक धड़ाम ढह गई। जिसके नीचे मिट्टी के मलबे में एक दर्जन से अधिक 14 बकरियां पशु सहित एक 10 वर्षीय बालिका दब गई। जिसे लेकर किसान के परिवार सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दीवार के मलबे मिट्टी को हटाया गया। जिसमें सभी बकरियों की दबने से मौत हो गई। तो वही बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया जहां बलिका का उपचार हुआ।

वही सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।पीड़ित राम खिलाड़ी ने बताया कि वह गरीब मजदूर किसान है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बकरियों और पशुओं से ही उसके परिवार का गुजारा होता है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।