​’द डिप्लोमैट’ और ‘धमाल 4’ के बाद अब डिजिटल दुनिया में छाए जीत रायदुत्त, ‘बाय बाय हसबैंड’ में निभा रहे हैं दमदार किरदार

Entertainment

मुंबई: अपनी पिछली फिल्मों ‘द डिप्लोमैट’ और ‘मिमी’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता जीत रायदुत्त इन दिनों अपनी नई माइक्रो मिनी-सीरीज “बाय बाय हसबैंड” (Bye Bye Husband) को लेकर चर्चा में हैं। ओंकार फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह सीरीज KUKU TV पर रिलीज हो चुकी है और अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

​प्यार, शक और प्रतिशोध की अनोखी कहानी

इस सीरीज में जीत रायदुत्त ने ‘मिहिर’ नाम के एक साधारण मध्यमवर्गीय व्यक्ति का किरदार निभाया है। कहानी मिहिर और प्रीति (पूजा कावा) के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रीति, जो एक अमीर परिवार से है, मिहिर के प्यार के लिए अपनी ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़ देती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक गलतफहमी के चलते मिहिर अपनी पत्नी की वफादारी पर शक करने लगता है।

​पारंपरिक कहानियों से हटकर है ‘बाय बाय हसबैंड’

आमतौर पर फिल्मों और सीरीज में पति को बदला लेते दिखाया जाता है, लेकिन यह सीरीज एक नया नजरिया पेश करती है जहाँ पत्नी अपने अपमान का बदला लेती है। सस्पेंस और इमोशन्स से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब रही है।

जीत रायदुत्त ने साझा किए अपने अनुभव

अपने इस नए प्रोजेक्ट पर बात करते हुए जीत रायदुत्त ने कहा, “बाय बाय हसबैंड की कहानी बहुत अलग और ग्रिपिंग है। मिनी-सीरीज का फॉर्मेट कलाकारों को अलग-अलग शेड्स एक्सप्लोर करने का मौका देता है। इसमें एक पत्नी के बदले की कहानी को जिस तरह बुना गया है, वह इसे खास बनाता है। ओंकार फिल्म्स के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा।”

अपनी आगामी बड़ी फिल्म ‘धमाल 4’ की तैयारी के साथ-साथ जीत रायदुत्त का यह डिजिटल अवतार उनके करियर में एक और मील का पत्थर साबित हो रहा है।