एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगी भारतीय नौसेना

Exclusive

चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ खतरनाक

नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साझा हित हैं और जिन देशों के साझा हित होते हैं वो आर्थिक और सैन्य तौर पर सहयोग करते हैं। चीन, पाकिस्तान को मिलिट्री हार्डवेयर उपलब्ध करा रहा है और जहां तक हमारी जानकारी है, चीन अगले 10-15 सालों में पाकिस्तान को 50-प्लेटफॉर्म फोर्स बनाने की तैयारी कर रहा है।

पाकिस्तानी नौसेना के लिए आठ नई सबमरीन का निर्माण किया जा रहा है, नई ब्रिगेड तैयार की जा रही है और भी कई अन्य तरह के कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान तेजी से अपनी नौसेना का आधुनिकीकरण कर रहा है।

भारत हिंद महासागर में बढ़ा रहा सर्विलांस

वहीं चीन की बात करें तो चीन ने बीते 10 सालों में करीब 148 जहाजों और सबमरीन को अपनी नौसेना में कमीशन किया है। जो कि एक बड़ी संख्या है। इसके अलावा चीन नए युद्धक विमान और जहाजों का भी निर्माण कर रहा है।

चीन नया एयरक्राफ्ट कैरियर भी बना रहा है। भारतीय नौसेना की तैयारियों पर एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि हम हिंद महासागर में निगरानी बढ़ा रहे हैं, साथ ही रडार सिस्टम को भी मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही 3-6 वारशिप नौसेना में शामिल किए जाएंगे। हिंद महासागर में चीन के बढ़ती मौजूदगी के बीच हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है। साथ ही अपनी तैयारियों को परखने के लिए हर साल युद्धाभ्यास किए जा रहे हैं।

Compiled: up18 News