मुंबई (अनिल बेदाग): अपनी बेबाकी और अनोखे अंदाज़ के लिए मशहूर अभिनेत्री अदाह शर्मा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में अदाह ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को पिछले एक महीने से “वेल्ली” बताया है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और फैंस के बीच सस्पेंस गहरा गया है।
शूटिंग टली तो शुरू हुई ‘वेल्लीपंती’
वीडियो में अदाह ने हल्के-फुल्के अंदाज में खुलासा किया कि एक प्रोड्यूसर द्वारा फिल्म का शेड्यूल अचानक बदल दिए जाने के कारण उनके पास काफी खाली समय बच गया है। इसी को लेकर उन्होंने मज़ाक में खुद को “वेल्ली” करार दिया। लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती; अदाह ने वीडियो के अंत में एक ऐसा ट्विस्ट दिया है जिसने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है।
4 मिलियन व्यूज और एक ‘रहस्यमयी क्लू’
अदाह ने अपनी पोस्ट में इशारा किया है कि इस वीडियो में एक छिपा हुआ क्लू (Clue) है। उन्होंने फैंस को चुनौती दी है कि वे अंदाज़ा लगाएं कि इस खाली समय में वह असल में कौन सी “वेल्लीपंती” (प्रोजेक्ट) कर रही हैं। अपलोड होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई इसे उनकी अगली हॉरर फिल्म से जोड़ रहा है, तो कोई इसे ‘द केरल स्टोरी’ के बाद किसी बड़े धमाके का संकेत मान रहा है। अब सवाल यह है कि क्या अदाह वाकई फ्री हैं या यह उनकी किसी नई फिल्म के प्रमोशन की कोई मास्टरस्ट्रोक स्ट्रेटेजी है?

