कभी रतन टाटा के साथ भी एक सीरियल रिलेशनशिप में रही थीं एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल

Entertainment

शादी से पहले सिमी ग्रेवाल जामनगर के महाराजा को डेट कर रही थीं। उस समय वह 17 साल की थीं लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा के साथ भी एक सीरियल रिलेशनशिप में रही थीं। सिमी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में रतन टाटा के प्रति अपने प्यार और रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। सिमी ग्रेवाल का 17 अक्टूबर को 75वां बर्थडे है। इस मौके पर जानिए उनके और रतन टाटा के बारे में।

रतन टाटा संग इश्क और सिमी ग्रेवाल

सिमी ग्रेवाल ने 11 साल पहले दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह रतन टाटा को डेट करती थीं। दोनों का काफी लंबा कनेक्शन रहा था। रतन टाटा की तारीफ करते हुए सिमी ग्रेवाल ने कहा था, ‘रतन और मेरा लंबा रिश्ता रहा है। वह एकदम परफेक्ट हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और वह एकदम परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा। जितना वह विदेश में रिलैक्स रहते हैं, इतना इंडिया में नहीं रहते।’

सिमी ग्रेवाल के शो में आए थे रतन टाटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने साथ में कई सपने भी देखे थे लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई। बाद में रतन टाटा, सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal में भी आए थे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले थे। तब रतन टाटा ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि ऐसे कई मौके आए थे जब उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन बात नहीं बनी।

किसी वजह से टूट गया रिश्ता

सिमी ग्रेवाल ने कभी यह तो नहीं बताया कि उनका रतन टाटा से रिश्ता क्यों टूटा, लेकिन वह आज भी उनका सम्मान करती हैं। सिमी ग्रेवाल किसी भी मौके पर रतन टाटा की तारीफ करने से नहीं चूकतीं।

शादी और रिलेशनशिप पर कही थी यह बात

उसी इंटरव्यू में अपनी असफल शादी के बारे में भी सिमी ग्रेवाल ने बात की थी। उन्होंने बताया था, ‘मेरी जब शादी हुई तब मैं 27 साल की थी। तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद मैंने शादी की थी। उसी समय मुझे पता था कि मेरी शादी नहीं चलेगी। हम दो बहुत ही अलग इंसान थे। और ये जो सोच है कि शादी के बाद उन्हें अपना घर-बार और काम छोड़ना होगा, यह बहुत ही गलत है।’

सिमी ग्रेवाल का रिलेशनशिप मंसूर अली खान पटौदी के साथ भी रहा था लेकिन बताया जाता है कि शर्मिला टैगोर के मंसूर पटौदी की जिंदगी में आने के बाद उनका रिलेशनशिप टूट गया। सिमी ग्रेवाल का 1979 में पति से तलाक हो गया था और आज भी वह अकेली हैं।

2011 से शोबिज से दूर हैं सिमी ग्रेवाल

सिमी ग्रेवाल ने 1988 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। साल 1997 में वह अपना हिट शो Rendezvous with Simi Garewal लेकर आईं, जो खूब चर्चित रहा। सिमी ग्रेवाल अभी 2011 से शोबिज से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

-एजेंसी