आगरा के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव शुरू होने में कुछ दिन शेष, महापौर-विधायक ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण

स्थानीय समाचार

आगरा। महापौर नवीन जैन, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा संयुक्त रूप से रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया।

महापौर नवीन जैन, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा संयुक्त रूप से रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उनके साथ नगर निगम के अधिकारी एवं श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

महापौर द्वारा सर्वप्रथम मैदान पर हो रहे गढ्डों को देखा। विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रामलीला महोत्सव में मात्र कुछ दिन ही शेष हैं, तत्काल मैदान में मिट्टी डालकर मैदान को समतल किया जाये। तत्पश्चात मैदान के समीप नाले को देखा गया, नाले की सफाई तथा बेरीकेडिंग की व्यवस्था को लेकर महापौर एवं अध्यक्ष काफी सख्त दिखें।

उन्होंने निर्देश दिये कि नाले की सफाई एवं वैरीकेडिंग की व्यवस्था तुरन्त दुरूस्त किया जाये। उनके द्वारा बताया गया कि भगवान श्री राम के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिये। उपरोक्त कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न की जाये।

महापौर द्वारा राम मंच, रावण मंच को भी मुख्य रूप से देखा गया एवं सम्बन्धित को निर्देशित किया कि दोनों मंचों को पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ही तैयार किया जाये। नगर निगम को सीढ़ियों की रंगाई-पुताई के कार्यों को तत्काल प्रभाव से कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

महापौर एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा मैदान पर लाइट की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये और कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श हैं तथा जन-जन के अराध्य हैं। उक्त समस्त कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिये।

दौरे में कमेटी के मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, अतुल बंसल, भगवानदास बंसल, मुकेश अग्रवाल, अंजुल बंसल, प्रवीन गर्ग, प्रकाश अग्रवाल, रामांशू शर्मा, आलोक अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, योगेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।