IAEA में भारत ने चीन को AUKUS के खिलाफ प्रस्ताव वापस लेने पर मजबूर किया

Exclusive

चीन ने परमाणु निगरानी संस्था के 35 देशों के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की इस सप्ताह की तिमाही बैठक के दौरान आईएईए सदस्यों को भेजे गए एक स्थिति पत्र में कहा था कि “एयूकेयूएस साझेदारी में परमाणु हथियार सामग्री का अवैध हस्तांतरण शामिल है, जो इसे अनिवार्य रूप से परमाणु प्रसार का कार्य बनाता है।”

भारत ने IAEA द्वारा तकनीकी मूल्यांकन की सुदृढ़ता को पहचानते हुए पहल का एक तटस्थ रुख इस मुद्दे पर लिया। वियना में IAEA में भारतीय मिशन ने कई IAEA सदस्य देशों के साथ मिलकर इस पर काम किया। भारत की सुविचारित भूमिका के चलते कई छोटे देशों को चीनी प्रस्ताव पर स्पष्ट रुख अपनाने में मदद की। भारत ने कई छोट देशों से बात कर उन्हें चीन के इस प्रस्ताव के अंतर्निहित संदेश को समझाने में सफलता हासिल की।

चीन प्रस्ताव वापस लेने के लिए हुआ मजबूर

इसके बाद यह महसूस करते हुए कि इसके प्रस्ताव को बहुमत का समर्थन नहीं मिलेगा, चीन ने 30 सितंबर को इसे वापस ले लिया। दिलचस्प बात यह है कि चीन ने 28 सितंबर को ग्लोबल टाइम्स में इस विषय पर एक लेख जारी अपने इस अभियान की पर्याप्त सफलता के बारे में आश्वस्त किया था। लेकिन भारत की चतुर और प्रभावशाली कूटनीति के आगे चीन चित हो गया। भारत की इस चतुर नीति का आईएईए के सदस्य देशों, विशेष रूप से औकस भागीदारों अमरीका, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन द्वारा गहराई से सराहना की गई।

क्या हासिल करना चाहता है (AUKUS ) आकुस

प्राप्त जानकारी के अनुसास, AUKUS गठबंधन के तहत, चीन की बढ़ती समुद्री ताकत का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कम से कम आठ परमाणु-संचालित पनडुब्बियों का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है।

गठबंधन को मोटे तौर पर तीन देशों अमरीका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया द्वारा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के तेजी से आक्रामक और मुखर व्यवहार के जवाब के रूप में ही देखा जाता रहा है। AUKUS के इन तीनों सदस्यों के साथ भारत के घनिष्ठ रक्षा और रणनीतिक संबंध हैं। दरअसल भारत का इसमें पक्ष रहा है कि, AUKUS भागीदार और IAEA तभी NPT के तहत तभी परमाणु पनडुब्बी परिचालन की अनुमति देता है, बशर्ते IAEA के साथ आवश्यक व्यवस्था की जाए। भारत ने यही तकनीकी पक्ष सदस्य देशों को समझाने में सफलता प्राप्त की और चीन को अपना प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।

इस तरह चले चीन और आकुस में तर्क-वितर्क

चीन ने इस सैद्धातिंक स्थिति से यह कहते हुए असहमति जताई थी कि परमाणु सामग्री सदस्य देश द्वारा उत्पादित किए जाने के बजाय ऑस्ट्रेलिया को हस्तांतरित की जाएगी। चीन ने तर्क दिया कि IAEA अपने कार्यक्षेत्र से आगे जाकर भूमिका निभा रहा है और IAEA में इस मुद्दे की जांच के लिए एक “अंतर-सरकारी” प्रक्रिया चाहता है। वियना में संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत वांग कुन ने कहा कि AUKUS पहल का कोरियाई प्रायद्वीप और ईरानी परमाणु मुद्दों को हल करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों पर “गंभीर नकारात्मक प्रभाव” पड़ेगा।

-एजेंसी