आगरा: यमुना नदी में आत्महत्या करने पहुंची वृद्धा, पुलिस ने पकड़ा वृद्धा आश्रम भेजा

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ बटेश्वर में यमुना नदी किनारे एक महिला आत्महत्या करने पहुंची जहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस द्वारा महिला को वृद्धा आश्रम भेजा गया है।

आपको बता दें सोमवार को एक वृद्ध महिला तीर्थ धाम बटेश्वर में यमुना नदी किनारे आत्महत्या को छलांग लगा का प्रयास कर रही थी उसी दौरान ग्रामीणों ने महिला को देख लिया और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और महिला कौन है। यमुना नदी में छलांग लगाने क्यों आई। पता लगाने का प्रयास किया। मगर पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी महिला ने अपना नाम पता और कोई कारण नहीं बताया।

जिस पर पुलिस द्वारा महिला को काफी समझाने का प्रयास किया उसे खाना-पीना खिलवाया। मंगलवार को थाना बाह में तैनात उप निरीक्षक नीरज मिश्रा द्वारा वृद्ध महिला से काफी पूछताछ की गई मगर वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुई बस एक ही रट लगाई हुई थी। मुझे यमुना नदी किनारे छोड़ दो मैं जिंदा नहीं रहना चाहती।

महिला के हाथ पर शारदा नाम लिखा हुआ है। महिला के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर पुलिस द्वारा वृद्ध महिला को वृद्धा आश्रम आगरा भेजा गया है। पुलिस वृद्धा के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

-up18news