आगरा: किरावली की रहने वाली अदिति सिंह उच्च शिक्षा आयोग में राज्य में प्रथम स्थान पर चयनित

विविध

आगरा: उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा दिनांक 17 जून को शासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में गणित विषय के सहायक प्रोफेसर के पद पर घोषित परिणाम में मौनी बाबा धाम कॉलोनी, किरावली निवासी अदिति सिंह ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अदिति सुभाष चंद अग्रवाल की पुत्रवधू हैं।

अदिति सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट कोनरेड्स इंटर कॉलेज, आगरा से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने गणित विषय में बीएससी एवं एमएससी दयालबाग शिक्षण संस्थान, आगरा से की है। वह वर्तमान में इसी संस्थान से ही डॉ एस पी सिंह एवं डॉ सुमिता दाहिया के निर्देशन में गणित विषय में शोध कर रही हैं। इनके पति राजीव अग्रवाल मैनपुरी जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।

पिता अरविंद प्रताप सिंह एलआईसी एवं माता डॉ ममता सिंह आगरा कॉलेज आगरा में हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद एवं अपने पति, माता- पिता, ससुरालीजनों के सहयोग को दिया है।