आगरा: होलीपुरा के पास यमुना के बीहड़ में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत होलीपुरा के पास यमुना के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे काफी क्षेत्र में आग फैल गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची है दमकल विभाग के कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर होलीपुरा गांव के पास यमुना के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई तेज हवा के साथ धीरे-धीरे आग जंगल के अन्य हिस्सों में फैलने लगी। आपसे जंगल का काफी दूर तक का एरिया चपेट में आ गया। और आग गांव के पास तक पहुंचने लगी जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा बीहड़ में आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना के बाद दो दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बीहड में लगी भीषण आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। यमुना के बीहड़ में काफी दूर तक फैली भीषण आग को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी डालकर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक काबू पाया। बीहड़ में आग बुझने के बाद गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और दमकल कर्मियों का धन्यवाद किया। वहीं बीहड़ में लगी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टर- नीरज परिहार