आगरा: आगरा चैम्बर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (CFPIA) तथा ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ताज नगरी स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में ‘न्यू इंडिया – न्यू विजन 2047’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का मुख्य विषय ‘विकसित भारत 2047 में उद्योगों की भूमिका, बुनियादी ढांचे का महत्व और उद्यमियों के बीच संवाद’ रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन में मुख्य रूप से भारत सरकार के फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डाबर, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, चैम्बर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ‘रावी’ शामिल हुए। इनके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल, लघु उद्योग भारती आगरा के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता तथा आगरा मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार विशेष रूप से मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ‘रावी’ ने कहा कि ‘न्यू इंडिया – न्यू विजन 2047’ के राष्ट्रीय सपने को धरातल पर उतारने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का समन्वित योगदान बेहद आवश्यक है, तभी हम विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। उन्होंने रेखांकित किया कि उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं और आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर ही कोई राष्ट्र विश्व पटल पर विकसित श्रेणी में आ सकता है।
सेवा और उद्यम सम्मान – 2026 से नवाजी गईं महानुभूतियां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सेवा और उद्यम सम्मान – 2026’ समारोह रहा। इस मंच से विभिन्न विधाओं, उद्योगों, समाजसेवा, चिकित्सा, लॉ, फाइनेंस और अग्रणी व्यापारिक संगठनों से जुड़े तीन दर्जन से अधिक प्रबुद्धजनों व संस्थाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित उद्यमी (आगरा व आसपास के क्षेत्र):
विकसित भारत 2047 के निर्माण में औद्योगिक योगदान दे रहे अजय अग्रवाल, नितिन गोयल, आशीष गर्ग, विकास चतुर्वेदी, अभिषेक चौरसिया, आदित्य राठौर, अमित सिंघल, आकाश गुप्ता, निशांत अग्रवाल, राहुल बंसल, संदीप कायला, अंकित अग्रवाल, अजय गुप्ता, जय अग्रवाल, मोहित सिंह, शैलेश अग्रवाल, स्पर्श बंसल, मनीष सिंघल, शिरीष सिन्हा, अनिल अग्रवाल और अशोक महेश्वरी को सम्मानित किया गया।
वहीं शिकोहाबाद एवं फिरोजाबाद से अभिषेक जैन, अश्वनी कुमार सिंह, विपिन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता तथा हाथरस से नितिन वार्ष्णेय, रतन बिहारी अग्रवाल, राम बिहारी अग्रवाल, रोबिन कुमार वार्ष्णेय, वैभव खंडेलवाल और सचिन अग्रवाल को उद्यमिता सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मानित औद्योगिक व सामाजिक संस्थाएं:
औद्योगिक विकास व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संगठनों को भी मंच से सराहा गया। इनमें आगरा सर्राफा एसोसिएशन (अध्यक्ष नितेश अग्रवाल), आगरा शूज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली), लोकहितम सामाजिक संस्था (महासचिव अखिलेश अग्रवाल), इमिटेशन ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (महासचिव आलोक आर्या), आगरा फर्नीचर एसोसिएशन (संतोष मित्तल, अखिल मोहन मित्तल), आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन (अध्यक्ष संजीव अग्रवाल), आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन (महासचिव अजय गुप्ता), समर्पण ब्लड बैंक आगरा (अध्यक्ष योगेश कंसल), आगरा होजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन (राकेश बंसल), ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन आगरा (अध्यक्ष अमित मोरानी, महासचिव नितिन अग्रवाल) के साथ-साथ नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा एवं लघु उद्योग भारती (जिला आगरा) को सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रोफेशनल्स और समाजसेवी:
व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में सुनील अग्रवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. प्रशांत जैन, इंजीनियर उमेश शर्मा, सी.ए. आर.के. जैन, सी.ए. ऋषि अग्रवाल, सी.एस. अनुज अशोक अग्रवाल और लेबर लॉ एक्सपर्ट अभिनव रस्तोगी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों का उद्बोधन
मुख्य अतिथि पूरन डाबर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समझे। हमें ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ का भाव अपनाना होगा। नागरिक कर्तव्यों (Civic Sense) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, युवाओं में स्वरोजगार की भावना जगाने और कुटीर व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का सीमित व विवेकपूर्ण दोहन करके ही हम सतत विकास की नींव रख सकते हैं।
दूसरे मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक भावना’ के संकल्प को साकार करने का समय आ गया है। जिस प्रकार हर व्यक्ति अपने परिवार की प्रगति के लिए निरंतर विचार करता है, ठीक उसी तरह हमें अपने देश की उन्नति के लिए भी सोचना होगा। भारत अतीत में ‘सोने की चिड़िया’ था और अपने उस प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिए हमें संगठित होकर अधिक सशक्त प्रयास करने होंगे।
आयोजकों व विशेषज्ञों के विचार
चैम्बर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि उनकी संस्था का ध्येय आगरा और ब्रज क्षेत्र को देश के औद्योगिक विकास से जोड़ना है। उन्होंने कहा— “हर हाथ बनेगा राष्ट्र निर्माण की शक्ति, आज का परिश्रम कल का विकसित भारत होगा।”
बी ग्रुप के चेयरमैन एवं संस्था के संरक्षक अजय अग्रवाल ने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए उद्योग अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभा रहे हैं और भारत आज वैश्विक स्तर पर ‘इंडस्ट्रियल हब’ के रूप में उभर रहा है। उन्होंने “जिम्मेदारी मेरी, विकसित भारत का संकल्प हमारा” के मूलमंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया।
प्रॉपर्टी एक्सपर्ट अतुल तोमर ने कहा कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का किसी भी अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान होता है। गुणवत्तापूर्ण, किफायती, हरित (Green) और प्रकृति से जुड़ा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकसित भारत के सपने को पंख लगाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन व धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का कुशल संचालन सी.एस. अनुज अशोक अग्रवाल ने किया। अंत में विकास चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों व सम्मानित हस्तियों का आभार जताया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार और अनिल सविता का मुख्य योगदान रहा। इस भव्य समागम में आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद व शिकोहाबाद के उद्योगपतियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विकसित भारत 2047 के निर्माण का संकल्प लिया।


