मुंबई: देश के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लिमिटेड (Vectras Enprocon Limited) अब भारतीय शेयर बाजार में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। ऑयल और गैस उद्योग के लिए एकीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी ने बीएसई एसएमई (BSE SME) प्लेटफॉर्म पर अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है।
इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी करीब ₹53.05 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।
IPO का प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू स्ट्रक्चर
कंपनी ने निवेशकों के लिए आईपीओ से जुड़ी मुख्य जानकारियां सार्वजनिक की हैं:
प्राइस बैंड: ₹99 से ₹105 प्रति शेयर।
लॉट साइज: न्यूनतम 1,200 इक्विटी शेयर।
कुल शेयर्स: आईपीओ के तहत 50,52,000 तक इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
इश्यू का ब्रेकअप: इसमें 40,56,000 शेयरों का फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) और 9,96,000 शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
₹183 करोड़ से अधिक की मजबूत ऑर्डर बुक
वर्ष 2021 में स्थापित हुई वेक्ट्रास एनप्रोकॉन पाइपलाइन नेटवर्क, ऑयल-गैस कंबाइंड स्टेशन और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और कमीशनिंग (EPC) जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी की बाजार में पकड़ का अंदाजा उसकी मजबूत ऑर्डर बुक से लगाया जा सकता है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के पास 34 चालू परियोजनाओं के तहत ₹183.28 करोड़ के निष्पादित किए जाने वाले ऑर्डर मौजूद थे। वर्तमान में गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और ओडिशा जैसे प्रमुख राज्यों में कंपनी की बड़ी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं।
आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, आईपीओ से प्राप्त कुल राशि का उपयोग मुख्य रूप से कंपनी पर बकाया कर्ज को चुकाने या उसका पूर्व भुगतान (Prepayment) करने, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी (Long-term Working Capital) की आवश्यकताओं को पूरा करने, और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों (General Corporate Purposes) को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
कंपनी के इस कदम से उसके पूंजीगत ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे आगामी परियोजनाओं के क्रियान्वयन और दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं को पंख लगेंगे।
-अनिल बेदाग


