लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी/एसएसपी) समेत महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रमुख प्रशासनिक और मैदानी पदों पर निम्नलिखित अधिकारियों की तैनाती की गई है:
ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) तकनीकी बनाया गया है।
यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक (SP) जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है।
कुमार अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है।
रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी की कमान सौंपी गई है।
संजय कुमार सैन को सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है।
ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाया गया है।
कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रयागराज के रूप में तैनात किया गया है।
कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत, मुख्यालय बनाया गया है।
ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।
अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त (DCP) लखनऊ बनाया गया है।
सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मऊ नियुक्त किया गया है।
विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली के पद पर भेजा गया है।
मानस पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ बनाया गया है।
आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत बनाया गया है
मधुबन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ नियुक्त किया गया है।
सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी।
