वाराणसी में कारोबारी रिश्तों की मिसाल: ओम साई कम्युनिकेशन के धीरज मिश्रा ने बिजनेसमैन रूपेश पांडेय को दिया मोबाइल गिफ्ट

विविध

वाराणसी। शहर के लंका क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मोबाइल शॉप ओम साई कम्युनिकेशन के मालिक धीरज मिश्रा ने आज एक अनोखी पहल करते हुए व्यवसायी रूपेश पांडेय को एक नया मोबाइल फोन उपहार स्वरूप भेंट किया।

यह सम्मान समारोह दुकान के मुख्य प्रतिष्ठान, शॉप नंबर 1, B29/11-A, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, रवींद्रपुरी रोड, लंका, वाराणसी में आयोजित किया गया। इस मौके पर धीरज मिश्रा ने कहा कि रूपेश पांडेय जैसे भरोसेमंद ग्राहकों और बिजनेस सहयोगियों की वजह से ही उनका कारोबार लगातार तरक्की कर रहा है।

ओम साई कम्युनिकेशन वाराणसी में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की बिक्री और रिपेयरिंग के लिए एक जाना-माना नाम है। यहां सभी प्रकार के मोबाइल फोन और एक्सेसरीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। दुकान की दूसरी शाखा दुर्गाकुंड (साकेत मंडप पेट्रोल पंप के पास), वाराणसी में भी है।

रूपेश पांडेय ने इस उपहार के लिए धीरज मिश्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आत्मीय संबंध ही व्यापार को मजबूत बनाते हैं।