आगरा: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए एमएलसी विजय शिवहरे की विधायक निधि से करीब ₹1 करोड़ की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी (CC) सड़क निर्माण के कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को दशकों पुरानी जर्जर और कच्ची राहों से मुक्ति मिल गई है।
इन गांवों में चमकीं नई सड़कें (मुख्य निर्माण कार्य)
एमएलसी विजय शिवहरे की पहल पर उन गलियों और रास्तों को प्राथमिकता दी गई है, जहाँ बरसात के समय जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी दूभर था। प्रमुख निर्माण कार्य नैनाना ब्राह्मण में राजीव गार्डन से बन्टी शर्मा और बृजेश के घर तक सीसी रोड। ग्राम तेहरा में भगवान सिंह के प्लॉट से हरीचंद के घर तक का निर्माण। सलेमाबाद (गढ़ी नंदू) में श्यामबाबू के घर से बृजेश के घर तक पक्की सड़। ग्राम सगुनापुर में प्राथमिक पाठशाला से कंपाउंडर के घर तक सुगम आवागमन। ग्राम गोपऊ में ठाकुर प्रेम सिंह के घर से दीनदयाल के घर तक निर्माण।
वॉईखेड़ा में विनोद के घर से राजन के घर तक तथा केदार के घर से विनोद के घर तक दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण।खेड़ाभगोर में राममुकुट के घर से ऐतिहासिक पथवारी माता मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए राह आसान हुई हैं।
“जनता का विश्वास ही मेरी पूंजी” – विजय शिवहरे
विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर विजय शिवहरे ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अंत्योदय के विजन को साकार करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “गाँव का विकास ही देश का विकास है। मेरा प्रयास है कि विधायक निधि का एक-एक पैसा सीधे जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में खर्च हो। हर गाँव तक विकास की किरण पहुँचाना मेरी प्रतिबद्धता है।”
ग्रामीणों में उत्साह, जताया आभार
सड़कों के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि अब न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि गाँव की स्वच्छता और सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। खासकर बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में अब कच्ची सड़कों की रुकावटें खत्म हो गई हैं। क्षेत्रवासियों ने विजय शिवहरे की इस सक्रियता को जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है।

