लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 12 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण (Transfer) कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में युवा और तेज-तर्रार अधिकारियों को फील्ड की महत्वपूर्ण कमान दी गई है।
प्रमुख जिलों में मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत सागर जैन को प्रयागराज का नया डीसीपी (DCP) नियुक्त किया गया है। वहीं, आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच के पद पर तैनात किया गया है। मनोज रावत को एएसपी (ASP) दक्षिणी संभल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमिश्नरेट और महत्वपूर्ण जिलों में तैनाती
योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट और संवेदनशील जिलों में भी नए अधिकारियों को भेजा है ट्विंकल जैन को राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है।
विनायक गोपाल भोंसले अब मेरठ में अपनी सेवाएं देंगे। अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर जिले में जिम्मेदारी संभालेंगे। लिपि नागयाच धार्मिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण वाराणसी जिले में तैनात की गई हैं।
इन जिलों को भी मिले नए ASP
तबादला सूची के अनुसार, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में भी बदलाव किए गए हैं राजकुमार मीणा मिर्जापुर के नए एएसपी होंगे। ऋषभ रुनवाल सोनभद्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। आलोक कुमार प्रतापगढ़ जिले में तैनात किए गए हैं। ईशान सोनी जालौन में एएसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है। मयंक पाठक सहारनपुर में एएसपी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
यह फेरबदल आगामी चुनाव और कानून-व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

