इश्क, उलझन और उत्तराखंड की वादियां: ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर आउट, त्रिकोणीय प्रेम कहानी ने खींचा ध्यान

Entertainment

मुंबई: बॉलीवुड में एक बार फिर रूहानी और इमोशनल प्रेम कहानी का दौर लौटने वाला है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन विकास अरोड़ा ने किया है।

​ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद दिल छू लेने वाले संवाद “प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है” से होती है, जो दर्शकों को सीधे जज्बातों के समंदर में ले जाती है। उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों और शांत झीलों के बीच जतीन और मधुरिमा की मासूम मोहब्बत पनपती दिखती है, लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब प्रणय पचौरी की एंट्री होती है।

​यह महज एक साधारण लव स्टोरी नहीं है, बल्कि रिश्तों के टकराव, आत्म-खोज और एक जटिल लव ट्रायंगल की दास्तां है। ट्रेलर में रेखा भारद्वाज की मखमली आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक चार चांद लगा रहा है।

निर्माता विपुल धवन और पूजा अरोड़ा की यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप सच्ची और गहरी कहानियों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके दिल के तार जरूर छेड़ेगी।

-अनिल बेदाग/up18news