अक्षय कुमार की शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ की दूसरी ब्रांड फिल्म आउट; शब्दों के खेल से दर्शकों को लुभाएंगे ‘खिलाड़ी कुमार’

Entertainment

मुंबई। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने बहुप्रतीक्षित मेगा एंटरटेनमेंट शो ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ के प्रमोशन को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है। शो की दूसरी ब्रांड फिल्म जारी कर दी गई है, जिसमें बॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। पहली फिल्म की सफलता के बाद, यह नया कैंपेन भी अक्षय की जबरदस्त मास अपील और फैमिली एंटरटेनमेंट पर आधारित है।

कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का

सिचुएशनल कॉमेडी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को रोजमर्रा की उन स्थितियों से जोड़ती है जहां शब्दों के गलत चुनाव से मजेदार गलतफहमियां पैदा होती हैं। अक्षय कुमार की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग इस कैंपेन को बेहद खास बनाती है। शो का मुख्य मंत्र है— “अब मैटर करेगा हर एक अक्षर, जब घूमेगा जादू का चक्कर।”

विकास बहल का क्रिएटिव विजन

इस ब्रांड फिल्म की परिकल्पना और निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता विकास बहल ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘गुड को’ के तहत किया है। विकास बहल ने बताया, “हमारा मकसद भारतीय दर्शकों को शो के फॉर्मेट से रूबरू कराना था। अक्षय कुमार के साथ हम उन छोटी शरारतों और गलतफहमियों को सहजता से दिखा पाए, जहां एक ही शब्द पूरी स्थिति बदल देता है।”

बढ़ता जा रहा है शो का क्रेज

अक्षय कुमार के ये दोनों कैंपेन मिलकर ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ के प्रति उत्सुकता पैदा करने में सफल रहे हैं। शब्दों के रोमांचक खेल और मनोरंजन पर आधारित यह शो जल्द ही दर्शकों के घरों में दस्तक देने वाला है। दोनों ब्रांड फिल्मों ने एक सशक्त नैरेटिव तैयार किया है, जिससे यह साफ है कि शो में दर्शकों को भरपूर मस्ती और सस्पेंस देखने को मिलेगा।