‘नारी शक्ति सप्ताह’ के अंतर्गत पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने महिला कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित
सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
नारी सृजन, सम्मान और शक्ति की अद्वितीय प्रतीक है। नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है, बल्कि लोगों को भी सशक्त बना रही है। नारी को समाज में उसका उचित स्थान देकर ही नए आयाम गढ़े जा सकते हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए डाक विभाग द्वारा तमाम सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक जीवन बीमा में महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा है।
उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के क्रम में आरंभ ‘नारी शक्ति सप्ताह’ (3-8 मार्च) के शुभारंभ अवसर पर 3 मार्च, 2025 को व्यक्त किये। आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, खानपुर, अहमदाबाद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री यादव ने डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत महिलायें आज सामाजिक व आर्थिक बदलाव की नई कहानियाँ गढ़ रही हैं। ‘अहर्निशं सेवामहे’ के तहत डाक विभाग अब लोगों तक सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है और इनमें महिलाओं की अहम भूमिका है। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि गुजरात परिमंडल में 15 लाख से ज्यादा बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते कार्यान्वित हैं, वहीं 3,500 से ज्यादा गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया गया है। 1.40 लाख से अधिक महिला सम्मान बचत पत्र खाते खोले गए हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के 37 लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं, जिनमे 48% खाते महिलाओं के हैं। नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी साकार होगी। ऐसे में नारी का आर्थिक सशक्तिकरण आज सिर्फ एक जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और प्रगति का अनिवार्य तत्व है।
सम्मानित होने वाली महिलाओं की सूची-
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अहमदावाद सिटी मंडल के आइ.आइ.एम महिला डाकघर की पोस्टमास्टर कृतिबेन मेहता, शाहीबाग डाकघर की पोस्टमास्टर हेतलबेन भट्ट, बोपल डाकघर की पोस्टमास्टर रूचिबेन परिख, अहमदाबाद सिटी मंडल कार्यालय की कार्यालय सहायक पिनलबेन सोलंकी, मानेकबाग डाकघर की पोस्टमैन वर्षाबेन ठाकोर, मणिनगर डाकघर की एमटीएस सुरेखाबेन रावल, कुजड ब्रांच पोस्टमास्टर दिव्याबेन पटेल, गांधीनगर मंडल के सानंद डाकघर की डाक सहायक महेश्वरी डोडिया, गांधीनगर प्रधान डाकघर की पोस्टमैन मित्तल प्रजापति, कलोल प्रधान डाकघर की एमटीएस बिनल चौधरी, ट्रेंट ब्रांच पोस्टमास्टर कुंजल मालामड़ी, कड़ादरा ब्रांच पोस्टमास्टर प्रगतिबेन साधू, अहमदाबाद जीपीओ की डाक सहायक रिंकलबेन शाह, पोस्टमैन भुमिबेन पटेल, एमटीएस पारुल राठवा, अहमदाबाद रेलवे डाक सेवा की सहायक अधीक्षक प्रेयलबेन शाह, डाक निरीक्षक निलोफर घोरी, सुपरवाइजर एन एम खराडी, सॉर्टिंग असिस्टेंट देवांगी सोलंकी, सलमा वहोरा, जीडीएस एस एच राजपूत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मनित किया।
इस अवसर पर अहमदाबाद सिटी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री विकास पाल्वे, गांधीनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री पियूष रजक, अहमदाबाद सिटी मंडल के डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट श्री वी.एम. वहोरा, गांधीनगर मंडल की डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट सुश्री मंजुलाबेन पटेल, अहमदाबाद जीपीओ के डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर श्री अल्पेश शाह, मेनेजर नेशनल सोर्टिंग हब श्री एन जी राठोड, सहायक निदेशक श्री रितुल गांधी और श्री एम एम शेख़, सहायक अधीक्षक सुश्री प्रेयलबेन शाह, श्री हेमंत कंतार, श्री विशाल चौहान, डाक निरीक्षक श्री भाविन प्रजापति, श्री योगेन्द्र राठोड़ सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-up18News