Agra News: भाजपा युवा मोर्चा फ्री में दिखाएगी युवती-महिलाओं को ‘The Kerala Story’ फ़िल्म, ब्रज क्षेत्र मंत्री ने किया एलान

विविध

आगरा: ‘अगर आप महिला हैं, युवती है या फिर किसी कॉलेज की छात्रा। अगर आपको ‘द केरल स्टोरी’ फ़िल्म देखनी है तो तुरंत भाजपा के युवा मोर्चा से संपर्क कीजिये। आपको निशुल्क फ़िल्म की टिकट मिलेंगी और आपका सम्मान भी किया जाएगा।’ यह कहना था भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत का। द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर एक विशेष समुदाय बवाल काट रहा है तो वही हिंदूवादी संगठन और भाजपा इस फिल्म के पूरी तरह से समर्थन में उतर आए हैं। हर महिला युवती और छात्रा इस फिल्म को देखें इसके प्रयास किए जा रहे हैं जिससे वह पूरे लव जिहाद कांड से रूबरू हो सके।

लव जिहाद कांड पर आधारित मूवी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि यह पूरी मूवी लव जिहाद कांड पर आधारित है। द केरल स्टोरी का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ था उसके बाद से यह फिल्म विवादों में आ गई थी क्योंकि यह फिल्म पूरी तरह से लव जिहाद पर बनी है। केरल में किस तरह से 32 हजार से अधिक युवतियों को विशेष समुदाय ने लव जिहाद का शिकार बनाया। उन युवतियों का धर्मांतरण कराया गया और फिर उन्हें आतंकवाद से जोड़कर आतंकी घटनाओं में भी शामिल किया गया। यह सब इस मूवी में दिखाया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि विशेष समुदाय के लोग हिंदू बनकर हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं। तिलक लगाते हैं हाथ में कलावा बांधते हैं और फिर गर्ल्स स्कूल के आसपास चक्कर भी लगाते हैं। इस बीच गली में अगर कोई हिंदू लड़की है तो उसके पीछे पड़ जाते हैं।

इसलिए हिंदू बहनों को यह फिल्म दिखाना जरूरी है ताकि वह समझ सके कि किस तरह से एक विशेष समुदाय उनको अपने गलत इरादों के लिए अपने जाल में फंसा रहा है। जाल में फंसने के बाद उनके साथ किस तरह के कृत्य को अंजाम दिया जाता है। इस फिल्म को अगर वह दिखेंगी तो वह भी सतर्क हो जाएंगी और वास्तव में लव जिहाद क्या है उसकी असलियत को जान पाएंगी।