Agra News: मकर संक्रांति पर्व पर रावतपाड़ा चौराहा पर किया खिचड़ी वितरण

विविध

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावतपाड़ा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी बांटी गई। संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राहगीरों व श्रद्धालुओं ने श्रद्धाबाव के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य का महत्व बताते हुए कहा कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मयंक अग्रवाल, रविन्द्र गोयल, अजय सिंघल, मनोज गुप्ता, पुनीत गुप्ता, विशाल बंसल, मयंक जैन, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।