बिहार के गया में तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत और 3 बुरी तरह से जख्मी

Regional

होली में फटा तोप का गोला, बड़ा हादसा

गया में बुधवार को होली की रंग बदरंग हो गया। यहां बाराचट्टी में एक गांव के लोग सुबह से ही होली मना रहे थे। पूरे गांव में होली का माहौल बना हुआ था, खुशी के साथ लोग होली के रंग एक दूसरे पर फेंक रहे थे।

अचानक वहां तोप का एक गोला आ गिरा। ये सब कुछ गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद गांव में हुआ। होली का रंग खेल रहे लोगों के बीच में ही तोप का गोला आ गिरा और उसमें धमाका हो गया। इसकी चपेट में आ कर तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

तीन की मौत, तीन बुरी तरह से जख्मी

मृतकों में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में गोला मांझी का दामाद गोविंद मांझी (25) (डोभी के रहने वाले), सूरज कुमार (18) गूलरवेद और कंचन कुमारी (45) शामिल है। वहीं घायलों में गीता कुमारी (11), राशो देवी (30), पिंटू मांझी (25) शामिल हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गई। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि बाराचट्टी के बूमर पंचायत के गूलरवेद गांव में तोप के गोला से तीन लोगों की मौत हुई है। दो से तीन लोग घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Compiled: up18 News