राजकुमार राव और पत्रलेखा आज बंधने वाले हैं शादी के बंधन में, रस्में हुईं शुरू

Entertainment

चंडीगढ़। बॉलिवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ आज यानी 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी द ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में हो रही है।

कल ही एक दिन पहले यानी 13 नवंबर को उन्होंने सगाई कर ली। राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई चंडीगढ़ में हुई, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी लोग शामिल हुए।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सगाई की रस्म के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने वाइट कलर के आउटफिट पहने थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

पत्रलेखा को रिंग पहनाने से पहले राजकुमार राव (Rajkummar Rao proposed Patralekha) ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रलेखा भी राजकुमार राव को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। प्रपोजल के बाद इस कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की। फराह खान, साकिब सलीम और हुमा कुरैशी भी सगाई में शामिल हुईं।

– एजेंसी