मासूम व मिस्टर इंडिया जैसी फ‍िल्में देने वाले न‍िर्देशक शेखर कपूर

Entertainment

नई द‍िल्ली। बॉलीवुड को मासूम, बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में देने वाले फिल्म निर्देशक, अभ‍िनेता शेखर कपूर (Shekhar Kapur) का आज जन्मद‍िन है। वे 6 दिसंबर 1945 को लाहौर, पंजाब पाकिस्तान में जन्मे थे, हालांक‍ि हिंदी सिनेमा में आने से पहले वे लंदन में चार्टेड अकाउंटेंट रह चुके हैं।

बॉलीवुड के अलावा शेखर कपूर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होती है। उन्होंने हॉलीवुड में ‘द फोर फेदर्स’, एलिजाबेथ-I जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म के पहले भाग को ऑस्कर्स में सात और दूसरे को दो नामांकन भी मिले। जिसमें से उन्होंने दो अवॉर्ड जीते। उसके अलावा उन्होंने ‘द फोर फेदर्स’, ‘न्यू यॉर्क- आई लव यू’ और ‘पैसेज’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर कभी लंदन में चार्टेड अकाउंटेंट की नौकरी करते थे। देव आनंद की वजह से वह फिल्मों में आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जान हाजिर हो से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शेखर कपूर को जब फिल्मों में कदम रखने का मौका मिला तो उन्होंने एक्टिंग से अपना करियर शुरू किया। शेखर कपूर को उड़ान शो से काफी लोकप्रियता मिली। कविता चौधरी का ‘उड़ान’ एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक था, जिसमें महिला सशक्तीकरण के मुद्दों को उठाया गया था। यह शो ‘कल्याणी सिंह’ नाम की एक युवा लड़की की कहानी है, जो हर स्तर पर लैंगिक भेदभाव से जूझते हुए आईपीएस अधिकारी बन जाती है। शो में एक पुरुष नायक शेखर कपूर भी है, जो महिला अधिकारी को अपने बराबर मानता है।

शेखर कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मेधा से हुई थी। जिन्होंने बाद में अनूप जलोटा से शादी कर ली। इसके शेखर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी की थी हालांकि दोनों एक दशक से अलग-अलग रह रहे हैं। शेखर कपूर बेहतरीन होस्ट भी हैं। 2013 में शेखर कपूर ने टीवी शो प्रधानमंत्री की मेजबानी की थी। इस कार्यक्रम में भारतीय रियासतों के विलय से लेकर देश के प्रधानमंत्री चुनने की पूरी कहानी थी।

भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें 1998 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह FTII सोसायटी के अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। शेखर कपूर सुशांत सिंह राजपूत के साथ पानी फिल्म बनाना चाहते थे। सुशांत के निधन के बाद इस फिल्म की काफी चर्चा हुई। शेखर अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।