माधुरी ‘फाइंडिंग अनामिका’ से नेटफ्लिक्स पर करने जा रही हैं डेब्यू

Entertainment

मुंबई। माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉक्टर श्रीराम नेने शादी रचाई थी और इस खबर ने देश के करोड़ों दिलों को पल भर में तोड़ डाला था। आज 17 अक्टूबर 2021 को माधुरी की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं।

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन पर कभी लाखों-करोड़ों दिल आशिक बने फिरा करते थे। आपको सुनकर हैरानी होगी कि उन्होंने जिनसे शादी की, उस वक्त वे उनकी पॉप्युलैरिटी के बारे में जानते तक नहीं थे। एक मजेदार किस्सा उनकी शादी के मौके का है, जबा सितारों से भरी खचाखच भीड़ में माधुरी दीक्षित के हसबैंड किसी को पहचान ही नहीं पाए थे।

जिस माधुरी को देश का बच्चा-बच्चा जानता था, उनसे जब श्रीराम नेने पहली बार उनके भाई के घर पर मिले तो उन्हें उनके स्टारडम के बारे में कुछ भी पता नहीं था। इसके बाद शादी रचाने से पहले उन्होंने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया।

सिमी ग्रेवाल के शो पर माधुरी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि नेने ने ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं देखी थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरी सास उन्हें मेरी एक फिल्म दिखाने की कोशिश की थी, जिस पर उन्होंने कहा था- हम कुछ और नहीं कर सकते क्या? चलो कहीं बाहर चलकर कुछ और करते हैं।’ यह बताते हुए माधुरी हंस पड़ी थीं।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उनकी शादी के रिसेप्शन पर श्रीराम किसी भी बॉलीवुड स्टार को नहीं पहचान पाए थे।

उन्होंने बताया कि वह केवल अमिताभ बच्चन का चेहरा पहचान पाए थे। माधुरी ने बताया कि उनके हसबैंड ने अमिताभ को इसलिए पहचाना क्योंकि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ देखी थी। माधुरी ने बताया, ‘उन्हें देखकर ऐसा लगा कि यह चेहरा उन्होंने कहीं देखा है, मैंने कहा- हां आप उन्हें जानते हैं क्योंकि आपने उनकी फिल्म देखी है।’

माधुरी और श्रीराम को दो बच्चे आरिन और रयान हैं। आरिन इसी साल कैलिफोर्निया के कॉलेज में पहुंचे हैं। वहीं रायन अभी 16 साल के हैं। माधुरी ‘फाइंडिंग अनामिका’ शे नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रही हैं।

-एजेंसियां