प्यार में विश्वासघात हो सकता है, लेकिन दोस्ती मरते दम तक रहता है। ऐसे कई शानदार डायलॉग्स कुणाल तिवारी और विराज भट्ट की फ़िल्म ‘मैं तेरे काबिल’ के ट्रेलर में देख दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ लोगों के बीच वायरल हो गया है। फिल्म का हर किरदार बेहद अहम नजर आ रहा है, फिल्म के ट्रेलर में। ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी से रिलीज किया गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को भी बेसब्री से था। ट्रेलर देखकर आप भी कहेंगे कि निर्माता – निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा एक जानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। जानकारी है कि जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में भी होगी।
लेकिन उससे पहले हम आपको फिल्म के बारे में बताते हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर है। इसमें कुणाल तिवारी और विराज भट्ट का शानदार एपीयरेंस है। तो प्रकाश जैश अपनी डायलॉग डिलिवरी से आपको आशुतोष राणा की याद दिला सकते हैं। फिल्म की अभिनेत्री ऋचा दीक्षित भी अपने किरदार में बखूबी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में एक से बढ़कर एक संवाद हैं, तो गाने भी दिल में बस जाने वाले हैं। यह फिल्म दर्शकों के लिए फुल पैसे वसूल फिल्म होने वाली है।
बता दें कि मधु मंजुल आर्ट्स प्रस्तुत फ़िल्म मैं तेरे काबिल के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीत भी मुन्ना दुबे का है। लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्यय हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और कोरियोग्राफर सुदामा मिंज ने किया है। फिल्म में विराज भट्ट, कुणाल तिवारी और ऋचा दीक्षित के साथ अमित शुक्ला, प्रकाश जैश, अन्नू उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं।
-up18 News